मनोचिकित्सा वार्ड में मोटर खराब
दरभंगा, जून 6 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के मनोचिकित्सा वार्ड में इलाजरत मरीज और उनके परिजन दो दिनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। मोटर खराब होने से भीषण गर्मी में पानी के लिए उनके हलक सूख रहे हैं। जगह- जगह भटकने के बाद प्यास बुझाने के लिए उन्हें पानी नसीब हो रहा है। गर्मी से राहत के लिए नहाने के लिए उन्हें पानी नसीब नहीं हो रहा है। सूत्रों के अनुसार विभाग के बाहर लगे सबमर्सिबल बोरिंग का मोटर गुरुवार को अचानक खराब हो गया। जलापूर्ति बंद रहने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई। मनोचिकित्सा विभाग में सात मरीजों का इलाज चल रहा है।मोटर खराब रहने से मरीज और उनके परिजनों की परेशानी की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दे दी गई। बावजूद इसके शुक्रवार को मोटर की दुरुस्त नहीं कराया जा सका। वहीं दूसरी ओर इसी भवन के एक कोने में चल रहे बंदी वार्ड में भी जलापूर्ति ठप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.