वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.मनोज कुमार तिवारी को गुरुवार को सम्मानित किया गया। काशी विद्यापीठ के मनोवैज्ञानिक निर्देशन परामर्श एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ. मनोज ने 25 वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने 12 पुस्तकों का लेखन किया है। प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल, डॉ. मुकेश कुमार पंथ, डॉ. दुर्गेश के उपाध्याय ने उन्हें यह सम्मान दिया। इस अवसर पर डॉ.पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ.प्रतिभा पांडेय, मनीषा राय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हिम्स जौलीग्रांट की डॉ शैली व्यास को राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...