मनोकामना मंदिर से हसनपुर रोड तक सख्ती, अवैध बस पार्किंग को हटवाया
संभल, जून 5 -- शहर के मनोकामना मंदिर से पार्क होते हुए हसनपुर रोड तक लिंक मार्ग का सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने निरीक्षण किया। इस दौरान एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान लिंक मार्ग पर हिमाला ट्रांसपोर्ट की टूरिज्म बसें अवैध रूप से दोनों पटरियों पर खड़ी मिलीं। इन बसों का संचालन नावेद द्वारा किया जा रहा था। सड़क पर अनियंत्रित पार्किंग के कारण आवागमन बाधित हो रहा था और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों को भी सफाई कार्य में दिक्कत हो रही थी। कचरे और जाम की स्थिति के चलते बदबू फैलने की समस्या भी सामने आई, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका जताई गई। स्थिति को गंभीर मानते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और एआरटीओ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी बसों को मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.