पूर्णिया, मार्च 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के जेल चौक के नजदीक प्रसिद्ध मनोकामना मंदिर में प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर दो दिवसीय पूजन समारोह का आयोजन किया गया। भक्ति और श्रद्धा के इस उत्सव में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। समारोह के पहले दिन शुक्रवार को मंदिर परिसर में विशेष हवन और पूजन के बाद भक्तों के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया। कतारबद्ध होकर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के संस्थापक पंकज नायक ने बताया कि रामनवमी पूजा श्रद्धा व भक्ति के बीच संपन्न हुई। पूजा के बाद भक्तों के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के दूसरे दिन रामनवमी शोभायात्रा के दिन शनिवार को खिचड़ी महाप्रसाद का विशाल आयोजन किया जाएगा। यह महाप्रसाद दिन के 11 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.