मनोकामना अपार्टमेंट में दो सप्ताह से बदबूदार पानी की शिकायत
गाज़ियाबाद, मई 30 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। वसुंधरा सेक्टर-4ए स्थित मनोकामना अपार्टमेंट के निवासी पिछले दो सप्ताह से दूषित जलापूर्ति के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी गंदा और बदबूदार आ रहा है। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जोनल कार्यालय का घेराव किया जाएगा। लोगों का कहना है कि दो सप्ताह से हर दिन गंदा पानी आ रहा है। अपार्टमेंट के महासचिव नितिन भारद्वाज ने बताया कि गंदे पानी की आपूर्ति के संबंध में जलकल विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है।
दूषित पानी के प्रभाव दूषित पानी के कारण अपार्टमेंट के हजारों लोग प्रभावित हैं। हालात यह हैं कि लोग बदबूदार पानी से नहाने और घरेलू काम करने तक को तैयार नहीं हैं। कई निवासियों ने त्वचा में खुजली और रैशेज जैसी समस्याओं की शिकायत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.