सिद्धार्थ, मार्च 19 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील मुख्यालय से महज आठ किमी की दूरी पर गालापुर में स्थित वटवासिनी महाकाली स्थान पर श्रद्धा भाव से पूजन अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं। भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। वैसे तो यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती है। धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला भी लगातार चलता रहता है।गुरुवार से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर महाकाली स्थान पर चहल पहल बढ़ गई है। श्रद्धालु विधि विधान से महाकाली की पूजा-अर्चना करेंगे। जिसमें भजन-कीर्तन, आरती और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी शामिल है। व्यवस्थापक पंडित ठाकुर प्रसाद मिश्र ने बताया कि यह स्थान लगभग दो हजार साल पुराना है और इसका ऐतिहासिक महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.