पटना, जनवरी 16 -- दानापुर के झखरी महादेव स्थित पुलिस कॉलनी के नाले में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनेर के मौलीनगर निवासी स्व. रामजी राय के पुत्र जितेंद राय (42) के रूप में हुई है। वह 10 जनवरी को अपनी सास के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए घर से निकला था। दानापुर के गोसाई टोला निवासी सुशील कुमार ने बताया कि 10 जनवरी को मेरी मां का श्राद्धकर्म था। इसमें शामिल होने के लिए बहनोई जितेंद्र राय घर से सुसराल के लिए निकले थे। लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचे। इसके बाद काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं मिला। इसके बाद मनेर थाने में उनके लापता होने की लेकर लिखित आवेदन दिया गया था। गुरुवार को जितेंद्र राय का शव नाले से मिला है। उनके पांच छोटे बच्चे हैं। मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि जितेंद राय का शव दानापुर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.