मनेर में शिक्षक ने कोचिंग आए छात्र को बेरहमी से पीटा
पटना, जुलाई 15 -- मनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर कमला गोपालपुर में 9वीं कक्षा के एक छात्र की कोचिंग शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई कर जख्मी कर दिया। जख्मी छात्र ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत की है। छात्र के शरीर पर कई जगह पर जख्म के निशान है। छात्र की मां ने बताया की मेरा 14 वर्षीय पुत्र मंगलवार को कमल गोपालपुर स्थित एक कोचिंग में पढ़ने गया था। क्लास के दौरान ही कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षक रजनीकांत कुमार ने मेरे पुत्र को बेरहमी से पिटाई कर जख्मी कर दिया। पिटाई से उसके शरीर के कई जगहों पर जख्म के लाल दाग उग गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.