पटना, मार्च 28 -- मनेर थाना क्षेत्र के छितनावां गांव में हुई मारपीट और गोलीबारी में शुक्रवार को पांच महिलाएं समेत 21 को गिरफ्तार किया गया। जिनमें चार नाबालिग शामिल हैं। पूछताछ के बाद 17 को जेल भेज दिया गया। जबकि विधि विरुद्ध चार बालकों को निरुद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में अक्षय कुमार, संदीप कुमार, मंटू राय, मुन्ना कुमार, संजय राय, विनय राय, राज कुमार राय, रिशु कुमार, केवल राय, रंजन राय, संजय कुमार, धनंजय कुमार, पिंकू कुमार, कमला प्रसाद, रोकेश्वर राय, विशाल कुमार व अन्य शामिल हैं। सभी छितनावां गांव के रहने वाले हैं।मनेर के छितनावां गांव में पिंटू कुमार और विनय कुमार के पुत्र में विवाद हुआ था। इसी को लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों में मारपीट, रोड़ेबाजी और गोलीबारी हुई थी। मारपीट और रोड़ेबाजी में चार लोग घायल हुए थे। इस दौरान पांच राउंड फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.