पटना, दिसम्बर 31 -- एटीएम मशीन में ग्लू लगाकर महिला के एटीएम से साइबर फ्रॉड ने 46 हजार रुपये की निकासी कर ली। मंगलवार को मनेर थाना क्षेत्र के हल्दीछपड़ा बदलटोला निवासी ललन कुमार अपनी पत्नी चंदा कुमारी के साथ रुपये निकालने मनेर पड़ाव स्थित एसबीआई एटीएम में आया था। चंदा कुमारी रुपये निकालने के लिए अपना एटीएम लगाया तो मशीन में ही उसका एटीएम चिपक गया। पास खड़े दो युवकों ने मदद के बहाने उसे एक नम्बर पर फोन कर शिकायत करने को कहा। नम्बर पर शिकायत के बाद युवकों ने दम्पत्ति को पास के एसबीआई बैंक शाखा में जाकर शिकायत करने को कहा। दोनों एसबीआई शाखा में शिकायत करने पहुंचे, इसी बीच उनके मोबाइल पर तीन बार में 46 हजार रुपये निकासी होने का मैसेज आया। जबतक दोनों वापस एटीएम आये तबतक युवक फरार हो चुका था। दम्पत्ति ने मनेर थाना में इसकी शिकायत की है।थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.