पटना, फरवरी 15 -- मनेर। मनेर - दानापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महिनावां में शनिवार की रात 11.45 बजे दो ट्रकों के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों ट्रक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी चालकों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। इस घटना में एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष रजनीश ने बताया कि दोनों जख्मी ट्रक चालकों का फिलहाल इलाज जारी है। उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने जाम को हटाकर रास्ता चालू करा दिया है। जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया जा रहा है। है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.