अयोध्या, अप्रैल 15 -- अयोध्या, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं ने मिलकर मानव शृंखला बनाकर समाज में एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने शासन द्वारा जारी मिस्ड कॉल नंबर पर कॉल कर जनसमर्थन भी दर्ज कराया। इसके साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के समर्थन में सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई गई, जिसे सभी ने उत्साहपूर्वक ग्रहण किया।प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय से कंधारी बाजार तक एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में आयोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.