नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस समय क्रिकेट जगत में सनसनी बने हुए हैं। यूथ क्रिकेट के बाद वे फिर से आईपीएल में उतरे हैं और लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इस बीच ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने इसका जवाब भी दिया, लेकिन एक वर्ग को लगता है कि एक शूटर से क्रिकेटर के बारे में इस तरह का सवाल पूछा जाना उचित नहीं है। हालांकि, इसमें कोई नई बात नहीं है कि दूसरे खेल से जुड़े लोगों से क्रिकेट के बारे में पूछा जाता है, लेकिन इस केस में सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। दरअसल, सोमवार को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी एनआरएआई की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर दिल्ली में मनु भाकर ने वैभव सूर्यवंशी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मैं कहूंगी कि अगर मेंटरशिप अच्छी है, उसके आस-पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.