अमरोहा, अप्रैल 26 -- ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत फौलादपुर की ग्राम प्रधान मनु यादव को ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। निर्णय राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत चुनाव समय से नहीं होने की संभावित स्थिति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि चुनाव में देरी होती है, तो ग्राम पंचायतों के विकास कार्य बाधित हो सकते हैं। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शासन से मांग की गई कि ऐसी स्थिति में ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए, उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए ताकि विकास कार्य निरंतर जारी रह सकें। यह भी पढ़ें- प्रदेश महासचिव बने ग्राम प्रधान अखिलेश यादव इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी, जिपं...