कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। हनुमान जी की कृपा से जीवन के असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। चमत्कार दिखाने और सपने दिखाकर लोगों को आकर्षित करने वाले केवल भ्रमित करते हैं। मनुष्य शरीर से किए गए पापों का फल इसी संसार में भोगना होगा इसलिए सदैव अच्छे कर्म करें। श्री हनुमत कथा व्यास आचार्य विजय कौशल महाराज ने इन्हीं दिव्य प्रवचनों से बुधवार को श्रोताओं को आध्यात्मिक ज्ञान दिया। विश्वविद्यालय स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित श्री हनुमत कथा के चौथे दिन कथा व्यास ने भक्ति के विषय में बताया। कहा कलियुग में भजन सबसे सरल और प्रभावी साधन है। चार स्तरों का समझाते हुए कहा कि पूजा, सद्गर्थों का पाठ, मंत्र जप के बाद अंतिम संस्तर वह अवस्था है जब हर समय प्रभु ही मन में रम जाते हैं। सच्चे गुरु की महिमा का बड़ा ही गंभीर वर्णन किया। रामायण प्रसंग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.