मनुष्य लोक में ही मोक्ष संभव : आर्षमति माता
मथुरा, जून 30 -- मथुरा से नोएडा जाते करते वक्त आर्षमति माता ने नगर में प्रवेश किया। उन्होंने प्रवचन में कहा कि जैन धर्म में तीन लोकों का विशेष महत्व है। मनुष्य लोक ही ऐसा स्थान है, जहां संयम, दीक्षा, तप, व्रत एवं त्याग से मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वर्ग में देवता एवं नरक लोक के जीव मोक्ष नहीं पा सकते, इसलिए मनुष्य जीवन धर्म के मार्ग पर चलकर सार्थक बनाना चाहिए। इसमें महिलाओं ने भजन कीर्तन प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बना दिया। सकल दिगंबर जैन समाज ने श्रद्धा भक्ति से उनकी अगवानी की। शेखान मोहल्ला के पांडे वाले दिगंबर जैन मंदिर में 14 मंत्र का महाकाव्य पाठ, अभिषेक, शांतिधारा एवं आहारचर्या हुई। शाम को उन्होंने बच्चों से जैन धर्म से जुड़े प्रश्न पूछे, सही जबाब देने वालों को उपहार भेंट किए। जैन समाज के अध्यक्ष सुभाष चंद जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.