मनुष्य में ज्ञान, वैराग्य व भक्ति जागृत करती है भागवत कथा
लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, संवाददाता। यज्ञसेनी वैश्य (हलवाई) सभा की ओर से वाटर वर्क्स रोड, ऐशबाग में बुधवार से श्री राम जानकी महात्मा यज्ञसेन मन्दिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शाम को कथा व्यास पंडित ओम प्रकाश द्विवेदी ने भागवत महात्म्य से कथा को आरंभ किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का मुख्य उद्देश्य ही मनुष्य के हृदय में ज्ञान, वैराग्य और भक्ति को जागृत करना है। कलयुग के प्रभाव से जब ज्ञान और वैराग्य शक्तिहीन हो जाते हैं, तब भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य फिर से तेजस्वी हो जाता है।उन्होंने कहा कि जो माता-पिता अपने बच्चों अच्छे संस्कार देते है वहीं बच्चे धर्म के मार्ग पर चल पाते हैं। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य के अंदर सम्पूर्ण वासनाओं का विनाश हो जाता है। तब वह सभी पापों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.