मेरठ, मार्च 17 -- गांव सराय खादर के खारों वाला में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित धार्मिक समागम का मंगलवार को समापन हो गया। सिख समागम में अंतिम दिन आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे जिन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेकर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन संत बाबा कश्मीरा सिंह ने संगत को अपने प्रवचनों से निहाल कर दिया कहा कि बिना गुरु के मनुष्य को सच्ची मुक्ति प्राप्त नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि गुरु ही वह मार्गदर्शक हैं जो मनुष्य को सत्य के रास्ते पर चलना सिखाते हैं और जीवन के वास्तविक उद्देश्य से परिचित कराते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.