बिजनौर, मई 5 -- नहटौर। फुलसंदा आश्रम में मंगलवार को परलोक यात्रा पर्व बड़ी ही धूमधाम, अटूट आस्था के साथ मनाया गया। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा का जयघोष करते हुए श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से पदयात्रा कर आश्रम में पहुंचे। बाबा फुलसंदे वाले ने कहा कि जैसे हमारे विचार होते हैं वैसा ही परमात्मा हमारे लिए नक्शा तैयार कर लेता है। इसलिए हमें सदैव विचारों को शुद्ध रखना चाहिए। मंगलवार को गुरु गद्दी दरबार फुलसंदा में वैदिक यज्ञ हुआ। मुरादाबाद, नगीना और बिजनौर आदि क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए आश्रम पहुंचे। बाबा फुलसन्दे वालों ने कहा कि मृत्युदेव यम कहते हैं मन, बुद्धि और इंद्रियों से जो जाना जाता है, वह सब माया है। कहा कि कभी हमें गुरु निंदक नहीं होना चाहिए। गुरु की निंदा करने वाले को कहीं भी शांति नहीं मिलती है। मनुष्य शरीर में गुण ...