गोपालगंज, अप्रैल 22 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम मुख्य स्थान छोटका राजपुर बक्सर की शाखा कुटी कोईनी मांझा में आयोजित तीन दिवसीय दर्शन, सत्संग एवं भजन कार्यक्रम के समापन सत्र के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी सत्यानंद जी ने कहा कि गुरु का आदेश सर्वोपरि होता है। सेवा के माध्यम से ज्ञान और भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। भक्ति से ही जीव को मुक्ति प्राप्त होती है। मनुष्य को अपने कर्मों के अनुसार ही फल मिलता है। गुरु की कृपा प्राप्त करने का एकमात्र साधन निष्काम कर्म है। समापन सत्र में विधायक मंजीत सिंह, विक्रमशिला विद्यापीठ के कुलपति डॉ. रामजन्म मिश्र, इंजीनियर चंदन कुमार सिंह तथा साहित्यकार अवध बिहार 'मितवा' विशेष रूप से मौजूद थे। इसके अलावे दीनबंधु सिंह, अनीश राय, सुधाकर चौहान, अमित कुमार, पारस शाह, सूरज ...