बलिया, अप्रैल 27 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। शक्ति सम्राट महाराज ने कहा कि श्रीराम भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनका जीवन लोगों को धर्म, सत्य, निष्ठा और कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा देता है। वह बघेजी में नवनिर्मित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में चल रहे विष्णु महायज्ञ में रविवार की शाम प्रवचन में बताया कि प्रभु श्रीराम के जीवन का हर कार्य मानव के लिए अनुकरणीय है। महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मानवता के कल्याण के लिए आहुतियां डाली जा रही हैं, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।प्रवचन के दौरान जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण इलाके का वातावरण भक्तिमय बन गया है। तेज धूप के बाद भी काफी संख्या में श्रद्धालु मंडप परिक्रमा को जुट रहे हैं। यज्ञ स्थल पर लगे मेला में सुबह शाम काफी संख्या में बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.