सिमडेगा, मार्च 19 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत जल अर्पण दिवस का आयोजन प्रखंड के गोबरधसा पंचायत के नवाटोली में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी कंचन सिंह, जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, विभाग के ईई मुकेश कुमार, सीओ अनुप कच्छप एवं विद्यालय के छात्रों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। जल सहिया एवं ग्रामीणों ने स्वागत गीत गाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि इस गांव में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि यहाँ के लोगों ने सामूहिक प्रयास से जल प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि नल-जल योजना एवं जल टंकी की देखभाल जिस जिम्मेदारी से ग्रामीणों द्वारा की जा रही है, वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.