मनुष्य के अहंकार को खत्म करने को भगवान ने उठाया गोवर्धन
इटावा औरैया, जून 14 -- उदी। बढ़पुरा क्षेत्र के गांव दवाह- भटपुरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। कथा व्यास पूरनदास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य सच्चे मन से भगवान की भक्ति करता है तो उसके जीवन के दुख, कष्ट और पाप स्वतः समाप्त होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर यह संदेश दिया था कि जो भक्त सच्चे मन से उनकी शरण में आता है, उसकी रक्षा स्वयं भगवान करते हैं। इसलिए मनुष्य को अहंकार छोड़कर भक्ति, सेवा और सदाचार का मार्ग अपनाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.