जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- जमशेदपुर। दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में विशु शिकार रोक थाम को लेकर दलमा के 85 गांवों के इको विकास समिति के प्रतिनिधियों के साथ मानगो वन चेतना भवन में बैठक की गई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने कहा कि मनुष्य के अस्तित्व के लिए जरूरी है जानवरों का संरक्षण। दलमा नहीं बचेगा तो अन्य क्षेत्रों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। अपने जंगलों को बचाकर रखने की जरूरत है। इस पर ग्रामीणों की जीविका भी निर्भर करती है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) रवि रंजन ने कहा कि वन संरक्षण के संकल्प दोहराने का समय आ गया है। अब जानवरों की संख्या कम हो गई है। पहले आबादी से अधिक जानवरों की संख्या थी। अब लोगों को जागरूक करने की जरूरत थी। मुख्य वन संरक्षक एस आर नटेश ने कहा कि दलमा का संरक्षण जरूरी है। दलमा बचेगा तभी आसपास का इलाका भी बचेगा। से...