मनुष्य का शरीर पाप और पुण्य का रथ : बाबा फूलसंदे वाले
काशीपुर, सितम्बर 8 -- काशीपुर। एक तू सच्चा, तेरा नाम सच्चा मंत्र के ऋषि सत्पुरुष बाबा फूलसंदे वाले ने सत्संग में श्रद्धालुओं को धर्म, पुण्य कर्म और परमात्मा के नाम के सिमरन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर पाप और पुण्य का रथ है, जिस पर ज्योति स्वरूप आत्मा सवार है। जो मनुष्य धर्म को अपना सारथी बना लेता है, वही भवसागर और जन्म-मरण के बंधन से पार हो सकता है। मंगलवार को रामलीला मैदान सभागार में आयोजित सत्संग में बाबा फूलसंदे वाले ने कहा कि जो व्यक्ति शुभ और पुण्य कर्मों को अपना हमसफर बना लेता है, वही परमात्मा के द्वार तक पहुंचता है। सतगुरु की सीख पर चलने वाले मनुष्य का जीवन सही दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन कटे-फटे कागज अथवा वस्त्र के समान है, जिसे परमात्मा अपनी कृपा से बार-बार संवारता रहता है। जो व्यक्ति ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.