पीलीभीत, मार्च 23 -- बीसलपुर। संत हरिहरानंद महाराज ने कहा कि मनुष्य को लालच और घमंड से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह दोनों विनाश की ओर ले जाते हैं। परोपकार की भावना से ही मनुष्य को सुख की प्राप्ति हो सकती है। बीसलपुर के रामलीला रोड स्थित आश्रम पर सत्संग में प्रवचन करते हुए संत हरिहरानंद महाराज ने कहा कि जिस तरह से मनुष्य लालच में फंसता जा रहा है। उसी तरह से उसके विनाश की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि रावण विद्वान था। पर घमंड के कारण उसका पतन हो गया। मनुष्य को परोपकार की भावना के साथ दीन दुखियों व असहाय लोगों की मद्द के लिये आगे आना चाहिए। दूसरों की मद्द करने से सुख की प्राप्ति होती है। भगवान का भजन करने से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। सत्संग में कमला देवी, सुनीता देवी, रामलली, सावित्री देवी, रविंद्र कुमार, रचित शर्मा, सुमनलता सहित बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.