भागलपुर, अप्रैल 19 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के पैन गांव में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दौरान शनिवार को चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान झांसी से पधारी अंतर्राष्ट्रीय कथावाचिका साध्वी ज्योति मानस मंजरी ने श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग विस्तारपूर्वक सुनाया। कृष्ण जन्म का प्रसंग शुरू होते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालु जय कन्हैयालाल के भजनों के साथ झूम उठे। कथा के दौरान कथावाचिका ने कहा कि जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पाप बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की रक्षा के लिए होता है। मनुष्य इस सांसारिक मोह में फंसकर अपने जीवन को व्यर्थ गंवा देता है। यह भी पढ़ें- बच्चों को धर्म एवं आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए-साध्वी ज्योति मनुष्य अपने मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.