बदायूं, दिसम्बर 29 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी गांव में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज की ओर से रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आचार्य संजीव रूप ने अथर्ववेद के मंत्रों के साथ विधिवत यज्ञ संपन्न कराया। कहा, मनुष्य वही है, जो अपने भाग्य का नित्य निर्माण करता है। जो लोग अपने भाग्य को कोसते रहते हैं, वे अभागे ही बने रहते हैं। माता-पिता, गुरु और भगवान हमारे सहायक होते हैं, लेकिन कर्म हमें स्वयं ही करना होता है। तृप्ति शास्त्री, राकेश आर्य, विनीत कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, सूरजवती देवी, सरोज देवी सहित आर्य संस्कारशाला के बच्चे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.