प्रयागराज, मई 3 -- जनहित कारिणी समिति की ओर से रविवार को अल्लापुर स्थित एक होटल में पशु-पक्षियों के चारा-पानी के लिए बर्तन वितरित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने जरूरतमंदों को बर्तन दिए। महापौर ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने में पशु-पक्षी सहायक होते हैं। इसलिए इनकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। पशु-पक्षियों की सेवा ही हमें मनुष्यता का बोध कराती है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश केसरवानी, प्रदेश अध्यक्ष सुशील जैन ने विचार व्यक्त किए। संयोजक संजय ओझा, अतुल ओझा, संतोष ओझा, विपिन कुमार, दिनेश कुमार,अजय पंडित, कमलेश, जितेन्द्र कुमार, देवाशीष मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.