गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दयानंद एवं विवेकानंद इकाई की ओर से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सड़क सुरक्षा पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह योगाभ्यास एवं शिविर स्थल की सफाई के बाद सभी स्वयंसेवकों ने तेलियाना टोला, मुफ्तीपुर के आसपास की गलियों में सड़क सुरक्षा से संबंधित रैली निकाली गई। आदर्श, अमन, सुमेर, रिया आदि ने सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर, विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो. अवनीश राय ने स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि एनएसएस मुनष्यता का बोध कराता है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, डॉ. शत्रुघ्न सिंह, प्रो. प्रवीन सिन्हा, डॉ. संजय कुमार प...