रुद्रपुर, मार्च 14 -- गदरपुर, संवाददाता। मनुनगर-महतोश रोड का निर्माण कार्य बीच में रुकने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समर्थन देते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। शनिवार को ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह बत्रा के नेतृत्व में ग्राम अलखदेवा, रतनपुरी और रतनपुरा के ग्रामीण धरने पर बैठ गए। लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रही मनुनगर-महतोश रोड का निर्माण अधूरा छोड़े जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सैकड़ों डंपरों को भी रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं देगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों...