बगहा, जून 9 -- मनुआपुल। सिरसिया पुलिस ने तीन महीने से फरार भाई के हत्यारोपी मुकेश महतो को मंगलवार को मनुआपुल चेक पोस्ट से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अंनत कुमार ने बताया कि भाई भोला महतो के हत्या मामले में पत्नी राधिका देवी ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। भोला महीनों से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। यह भी पढ़ें- बंगारो हत्याकांड में तीसरी आरोपी महिला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...