बगहा, जुलाई 10 -- बेतिया, एक संवाददाता। मनुआपुल-नवलपुर पथ पर भरपटिया में गुरुवार देर शाम दो बाइकों में भीषण टक्कर हुई। हादसे में मनुआपुल थाने के गुरवलिया हरिजन टोली के वार्ड-6 निवासी यमुना राम के पुत्री हीरालाल राम (51) बुरी तरह घायल हो गये। आननफानन में उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहा हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां इलाज के दौरान उसने रात में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: भरपटिया में बाइकों की टक्कर में मजदूर की मौत परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जीएमसीएच में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे चेचेरे...