प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा के ढकवा नगर वार्ड के रहने वाले रिटायर शिक्षक पर मनीलॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने का खौफ दिखाकर साइबर शातिरों ने उनसे 15 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिया। पीड़ित ने मामले में साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। ढकवा के नगर वार्ड के रहने वाले जयप्रकाश सिंह रिटायर शिक्षक हैं। उनके पास 30 मार्च को इंटरनेट कॉल आई। बताया गया कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है। पूछताछ के लिए उन्हें कोलावा पुलिस हेड क्वार्टर आना होगा। उन्होंने 95 साल की मां की देखभाल का बहाना बताया तो शातिर ने पुलिस के उच्चाधिकारी बनकर 2 अप्रैल को फिर से कॉल की। कहा कि उनके बैंक खातों से कई ट्रांजेक्शन हुए हैं। उनकी जांच की होगी। कोर्ट के आदेश का हवाला देकर उनसे दो बार में 15 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिया। पीड़ित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.