वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 16 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में साइबर ठगों का बड़ा जाल फैला है। हाल ही में लखनऊ में विकासनगर इलाके में पंजाब नेशनल बैक के अफसरों और पुलिस की सक्रियता से पीडब्ल्यूडी के पूर्व अफसर की पत्नी ऊषा शुक्ला डिजिटल अरेस्ट ठगी गिरोह का शिकार होने से बच गई। जालसाजों ने उन्हें फोन कर मनी लांड्रिंग के केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी थी। डरी सहमी ऊषा 10 एफडी (कुल राशि डेढ़ करोड़ रुपये) की लेकर पीएनबी की शाखा में तोड़वाने पहुंच गई। एकाएक इतनी बड़ी राशि बैंक से निकालने पर बैंक की डिप्टी मैनेजर इंद्राणी ने सवाल जवाब किए। ऊषा कुछ बोलने को तैयार नहीं थी। डिप्टी मैनेजर ने ऊच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह ने थाना प्रभारी विकासनगर आलोक कुमार सिंह को मामले की जांच के आदेश दिए। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.