नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- घर में मनी प्लांट लगाना आजकल आम बात है। वास्तु शास्त्र में इसे धन, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, केवल पौधा लगा देने से ही सब कुछ ठीक हो जाए, ऐसा नहीं माना जाता है। वास्तु में इसकी दिशा, बेल का बढ़ना और पौधे की साफ-सफाई तक का ध्यान रखने की बात कही गई है। छोटी-सी लापरवाही भी इसके शुभ प्रभाव को कम कर सकती है।मनी प्लांट की दिशा का रखें ध्यान वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को रखने के लिए सही दिशा का चुनाव बहुत जरूरी माना जाता है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं दक्षिण-पूर्व दिशा को इस पौधे के लिए बेहतर बताया गया है। वास्तु में दक्षिण-पूर्व दिशा का संबंध समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। इसलिए मनी प्लांट लगाते समय जगह तय करने से पहले दिशा का ध्यान जरूर...