नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो अधिकतर हर घर में पाया जाता है। यह पौधा एक तरह की बेल होता है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। मनी प्लांट को मिट्टी और पानी दोनों जगह पर लगाया जा सकता है। बहुत से लोग इसे इसलिए भी घर में लगाते हैं क्योंकि ये एक नेचुरल एयर प्यूरीफायर की तरह भी काम करता है। वैसे तो इसे घर पर लगाना काफी आसान है और बहुत कम देखरेख करके भी ये आसानी से बड़ा और घना हो जाता है, लेकिन फिर भी बहुत लोग शिकायत करते हैं कि उनके घर में लगे मनी प्लांट की ग्रोथ रुक गई है। ऐसे में यहां हम कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर मनी प्लांट तेजी से बढ़ेगा भी और घना भी हो जाएगा।सही गमला चुनें मनी प्लांट को लगाने के लिए शुरुआत में ही बहुत बड़ा गमला न लें। जड़ों से थोड़ा ही बड़ा गमला रखें और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी का इस्ते...