गौरीगंज, जनवरी 23 -- गौरीगंज। पुलिस लाइन के निकट आयोजित उगता सूरज क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला क्वार्टर फाइनल मैच मनीष 11 और गुड लक 11 के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुड लक 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनीष 11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मात्र 5.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में फैजल की अहम भूमिका रही, जिन्हें उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला विद्युत विभाग और एआरटीओ विभाग की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एआरटीओ विभाग की टीम ने पवन की 63 रनों की शानदार पारी की बदौलत निर्धारित ओवरों में 99 रन बनाए। जवाब में उतरी विद्युत विभाग की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम...