सीवान, मई 10 -- सिसवन, एक संवाददाता। चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई गांव में गुरुवार की मध्य रात्रि आर्केस्ट्रा में अश्लील गानों के विरोध को लेकर हुए विवाद में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश साह का पुत्र मनीष साह की हत्याकांड मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में गांव के ही तीन युवकों को चाकू गोद कर हत्या करने का आरोप है।

ग्रामीणों का प्रदर्शन हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह चैनपुर अंबेडकर चौक पर पहुंच सिसवन सीवान स्टेट हाईवे को घंटो जाम कर दिया व आगजनी करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्तों की तत्काल एनकाउंटर और वरीय पुलिस पदाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा।

पुलिस की कार्रवाई इधर घंटों पुलिस पदाधिकारी के मान...