फतेहपुर, अगस्त 31 -- फतेहपुर। हत्या के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए हत्यारोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। चर्चा है कि पुलिस के बढ़ते दबाव और हाफ एनकांउटर के डर से आरोपी दहशत में आकर सामने आ गए। हाफ एनकांउटर का खतरा जान आरोपियों ने गिरफ्तारी के पहले वीडियो बनवाया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एक मिनट 22 सेंकेड के इस वायरल वीडियो में इंद्रेश एक चाय की दुकान में टेबल पर बैठा नजर आ रहा है। कुछ लोग उसके आस पास हैं। इसके बाद एक कोट पहने व्यक्ति कहता है कि अब जाना पड़ेगा। चलो, चलो अब जाना पड़ेगा। परेशान न हो। आरोपी दुकान से चलते हुए मुख्य सड़क तक आ रहा है। इसी दौरान कोई चोरी छिपे वीडियो बना रहा है। कुछ दूर जाकर वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस कर्मी खड़ा है। हालांकि पुलिस ...