नई दिल्ली, मार्च 25 -- दिल्ली विधानसभा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास (6, फ्लैग स्टाफ रोड) को लेकर आई CAG (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट पर चर्चा हुई, जिस पर बोलते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों पर जमकर निशाना साधा और उनके द्वारा अपने-अपने सरकारी घर के रिनोवेशन पर खर्च की गई रकम के बारे में बताया। सीएम ने कहा कि केजरीवाल के सीएम रहते केवल उन्होंने ही अपने लिए शीशमहल का निर्माण नहीं कराया था, बल्कि उनके मंत्रियों ने भी इस काम में आम जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए फूंक दिए थे। सीएम ने बताया कि केजरीवाल सरकार के मनीष सिसोदिया, राजेंद्र पाल गौतम, रामनिवास गोयल, इमरान हुसैन, राखी बिड़लान आदि ने भी अपने घरों पर करोड़ों रुपये खर्च किए थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.