वाराणसी, मई 3 -- पिंडरा। फूलपुर पुलिस ने रविवार को मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपितों को शरण देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल अभियुक्तों को छिपाने, संसाधन उपलब्ध कराने और साक्ष्य से छेड़छाड़ करने में मदद कर रहे थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को घमहापुर के पास कार्रवाई करते हुए मनीष सिंह हत्याकांड से संबंधित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जौनपुर जनपद नेवढ़िया थाना क्षेत्र केशवपुर निवासी किशन कुमार 35 वर्ष व आशीष कुमार 23 वर्ष तथा फ़ूलपुर के समोगरा निवासी अजय कुमार 30 वर्ष व शिव मोहन राजभर 22 वर्ष, चोलापुर थाना क्षेत्र के रैचनपुर निवासी प्रदीप भारद्वाज 23 वर्ष शामिल हैं। यह भी पढ़ें- दूल्हे के हत्यारोपियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.