मनीष सिंह हत्याकांड में अफसरों से मिले परिजन
वाराणसी, मई 29 -- वाराणसी। फूलपुर में सड़क हादसे के बाद मारपीट कर उद्यमी मनीष सिंह की हत्या के मामले में उनकी पत्नी अंकिता सिंह एवं उनके परिवार के लोगों ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीएम सत्येंद्र कुमार और डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान से मुलाकात की। सभी अधिकारियों ने परिवार की बात को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मामले में कार्रवाई बहुत तेज गति से चल रही है। जितने भी दोषी और हत्यारे हैं, उन सभी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। परिवार को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा प्रशासन की ओर से दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.