वाराणसी, मई 1 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। भरथरा के उद्यमी मनीष सिंह की हत्या के पांच इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ता शुक्रवार को आंदोलित हो उठे। बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर घमहापुर बाजार में सड़क जाम कर दिया। पुलिस आयुक्त ने फोन पर बात की और दो दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ता सड़क से हटे। करीब आधे घंटे तक धरना चला। सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम के नेतृत्व में वकीलों का एक दल मनीष सिंह के घर भरथरा शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए गया था। लौटते समय अधिवक्ता घमहापुर में गाड़ी खड़ी कर सड़क पर बैठ गए और पांच आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे प्रभारी एसीपी अंजनी राय ने अधिवक्ताओं को मनाने की कोशिश की, हालांकि अधिवक्ता सड़क से नहीं हटे। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.