मोतिहारी, मार्च 19 -- गोविंदगंज।अरेराज प्रखंड के ममरखा भैया टोला पैक्स चुनाव की मतगणना बुधवार को देर रात तक भारी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड कार्यालय में संपन्न कर ली गई है। इस चुनाव में भी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष ने पुन: बाजी मारी है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मनीष मोहन गर्ग विजयी हुए हैं। उन्हें 736 मत प्राप्त हुआ है। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हृदयानंद मिश्रा को 521 मत प्राप्त हुए। विजयी प्रत्याशी को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दे दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.