कुशीनगर, अप्रैल 7 -- कुशीनगर। कसया तहसील के भठही राजा निवासी त्रियुगीनाथ मिश्रा व मुन्नी मिश्रा के बेटे मनीष कुमार मिश्रा ने समीक्षा अधिकारी बन कर परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में 59 वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने महर्षि अरविंद विद्यालय कसया से इंटरमीडिएट करने के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। तैयारी कर रहे थे। उनके बड़े भाई गोविंद मिश्रा, अनिल शुक्ला, अधिवक्ता दिनेश सिंह, चाचा हरेंद्र नाथ मिश्र, हरिओम मिश्र आदि ने सोमवार को माला पहना कर व मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.