नई दिल्ली, मई 21 -- मनीष पांडे..आईपीएल में यह नाम धुंधला सा गया था। मगर बुधवार, 20 मई की रात आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच के दौरान एक बार फिर चमका। मनीष पांडे ने अपनी लाजवाब फील्डिंग और शानदार बल्लेबाजी के दम पर केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाई। एमआई ने पहले बैटिंग करते हुए 147 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए मनीष पांडे ने नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 44 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने इस मैच में रायन रिकेल्टन का एक शानदार कैच भी पकड़ा था। मनीष पांडे को उनकी लाजवाब परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। केकेआर ने 7 गेंदें और 4 विकेट रहते इस टारगेट को चेज किया। मनीष पांडे आईपीएल में 2038 दिनों के बाद प्लेयर ऑफ द मैच जीतने में कामयाब रहे। उन्हें इस सम्मान को हासिल करने में...