मनीष ने रजत, आरबी सिंह ने जीता कांस्य पदक
आगरा, सितम्बर 16 -- 11 से 13 सितंबर तक बहादुरगढ़ (हरियाणा) में हुई राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा के मनीष सिंह ने 40 से 44 वर्ष आयुवर्ग में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक जीता। इसके साथ ही आगरा के ही आरबी सिंह ने 70 से 74 वर्ष आयुवर्ग में 100 मी ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीतकर ताजनगरी का नाम रोशन किया। आगरा के राधेश्याम गुप्ता, अमर अवस्थी, प्रीती कटियार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 से 10 अक्तूबर तक बेंगलुरु में होने वाली द्वितीय एशियाई मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। राहुल पालीवाल, उमेश शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.