मनीष गंगा में डूबा या हत्या हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आज लगेगा पता
अमरोहा, अगस्त 31 -- तीन दोस्तों संग बुधवार रात घर से निकले हापुड़ जनपद निवासी मनीष के शव का आज पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह पता लग सकेगी। जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव सलोनी निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 27 अगस्त की रात करीब नौ बजे गांव निवासी मनोज पुत्र महेंद्र, मनोज पुत्र नन्हेपाल व सचिन पुत्र जयप्रकाश ग्राम रमपुरा थाना कोतवाली जनपद बुलंदशहर उसके 28 वर्षीय बेटे मनीष को बाइक से लेकर आए थे। 28 अगस्त की सुबह 10 बजे तक भी मनीष घर नहीं पहुंचा तो उसके तीनों दोस्तों के घर जाकर पता किया। उक्त लोगों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पुलिस को खबर की गई। इसी बीच रविवार को रहरा थाने की जल्लोपुर चौकी पुलिस को खबर लगी कि नानई गांव के सामने एक युवक का शव पानी पर उतरा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.