मनीष के ऑलराउंड प्रदर्शन से कॉसमॉस अकादमी फाइनल में
आगरा, अप्रैल 27 -- पंचम स्व. सरफराज खान ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर कॉसमॉस अकादमी ने फाइनल में प्रवेश किया। मैच में स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 218 रन बनाए। कुलदीप सिंह ने 101, अरुण यादव ने 29, विमल ने 17 रन बनाए। कॉसमॉस अकादमी के लिए मनीष कुमार ने 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस अकादमी की टीम ने 38.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत फाइनल में प्रवेश किया। अमन वर्मा ने 57, निखिल ने 47, मनीष ने 27 रन बनाए। अमन व चक्रेश चौहान ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच मनीष कुमार को चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.